1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : कमिंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने को बेताब हैं फर्गुसन

IPL 2020 : कमिंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने को बेताब हैं फर्गुसन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 05:29 pm IST

कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने की संभावना से काफी खुश हैं। 

IPL 2020 : कमिंस के साथ कंधे...- India TV Hindi
IPL 2020 : कमिंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने को बेताब हैं फर्गुसन Image Source : GETTY IMAGES

अबुधाबी। कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने की संभावना से काफी खुश हैं। दो बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स में इस बार काफी बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। ज्यादातर गेंदबाज लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं जिसमें यह स्टार आस्ट्रेलियाई आक्रमण की अगुआई करेगा।

न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 2019 विश्व कप में टीम के उप विजेता अभियान में अपने प्रदर्शन के लिये काफी सुर्खियां बटोरीं थीं, उन्होंने ‘केकेआर डॉट इन’ से कहा, ‘‘हम हमेशा उस गेंदबाज के लिये अच्छे रहते हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हैं। हां, निश्चित रूप से हममें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होगा।’’ 

IPL 2020 : RCB की ट्रेनिंग के दौरान टीम के प्रदर्शन से खुश हैं विराट कोहली, दिया ये बयान

टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि अगर आप इस तेज गेंदबाजी क्लब के बारे में वाकिफ हो या नहीं। देखिये, पैट बेहतरीन गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वह लगभग हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहता है।’’

फर्गुसन ने कहा, ‘‘वह बेहतर से बेहतर होता जा रहा है और वह अब भी युवा है। वह अच्छा लड़का है और मैं उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने के लिये बेताब हूं। ’’ फर्गुसन अपने दूसरे सत्र में अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।

ENG v AUS : जीत के बाद हेजलवुड बोले- हम भाग्यशाली थे कि हमने शुरुआती विकेट चटकाए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल