1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली को दी बधाई

बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली को दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 14, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 02:06 pm IST

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष के तौर पर लगभग तय हो चुका है।

bcci- India TV Hindi
बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली को दी बधाई Image Source : TWITTER

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष के तौर पर लगभग तय हो चुका है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सर्वसम्मति से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर सौरव गांगुली को बहुत-बहुत बधाई। आपको इस कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। आपने भारत और बंगाल को गौरवान्वित किया है। हमें सीएबी के अध्यक्ष के रूप में आपके कार्यकाल पर गर्व है। नई पारी शानदार रहने की उम्मीद है।"

गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में हुई बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष पद के लिए गांगुली के नाम पर मुहर लगी। इस पर गांगुली का मानना है कि क्रिकेट जगत के सबसे बड़े संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल