1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में मार्क वुड की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में मार्क वुड की वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2019 08:38 am IST,  Updated : Jan 19, 2019 08:40 am IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

Mark Wood- India TV Hindi
Mark Wood Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ओली स्टोन के स्थान पर टीम में शामिल कर लिया गया है। स्टोन चोटिल होने के कारण शुक्रवार को इंग्लैंड वापस लौट गए। बीबीसी के अनुसार, 25 वर्षीय स्टोन ने अभी तक इंग्लैंड के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। वुड वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे लेकिन अब वो टेस्ट सीरीज में भी खेलेंगे। 

वुड ने अब तक अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 41.73 की औसत से 30 विकेट लिए हैं। वो भी अपने करियर में लगातार चोट के कारण परेशानी में रहे हैं। वुड ने कहा, "मैंने नवंबर और दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर इंग्लैंड की टीम के साथ काफी काम किया था। मैं यूएई के दौर से फिट होकर ही लौटा था।"

आपको बता दें कि इंग्लैंड टीम फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर है और टीम दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से करेगी। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल