1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बतौर कप्तान बांग्लादेश वनडे टीम में मुर्तजा की हुई वापसी, नईम शेख और आफिफ हुसैन को पहली बार मिला मौका

बतौर कप्तान बांग्लादेश वनडे टीम में मुर्तजा की हुई वापसी, नईम शेख और आफिफ हुसैन को पहली बार मिला मौका

 Edited By: IANS
 Published : Feb 23, 2020 11:40 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 11:40 pm IST

बांग्लादेश को एक से छह मार्च तक सिल्हट में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाबवे की मेजबानी करनी है। इसके बाद दोनों टीमें नौ और 11 मार्च को दो मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेंगी।

mashrafe mortaza, bangladesh, bangladesh vs zimbabwe, ban vs zim, bangladesh vs zimbabwe odi series- India TV Hindi
Mashrafe Mortaza Image Source : GETTY IMAGES

तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा को जिम्बाब्वे के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को इसकी घोषणा की। मुर्तजा के अलावा नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास, अल अमीन हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन और शैफुल इस्लाम की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच के लिए मोहम्मद नईम शेख और आफिफ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश को एक से छह मार्च तक सिल्हट में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाबवे की मेजबानी करनी है। इसके बाद दोनों टीमें नौ और 11 मार्च को दो मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेंगी।

बांग्लादेश टीम : 

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, नजमुल हुसैन शंतो, महमूदुल्ला, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन कुमार दास, तैजुल इस्लाम, आफिफ हुसैन, मोहम्मद नईम शेख, अल अमीन हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, शैफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल