1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पंड्या और राहुल की जगह इन दो खिलाड़ियों को शामिल किया जाना तय!

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पंड्या और राहुल की जगह इन दो खिलाड़ियों को शामिल किया जाना तय!

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 12, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2019 10:53 pm IST

ये पहली बार है जब मयंक को लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया और...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पंड्या और राहुल की जगह इन दो खिलाड़ियों को शामिल किया जाना तय! Image Source : @HARDIKPANDYA93 INSTAGRAM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो वनडे मैचों और न्यूजीलैंड दौरे के लिए हार्दिक पंड्या और के एल राहुल की जगह ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और विजय शंकर को टीम में शामिल किया जा सकता है। ये पहली बार है जब मयंक को लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल हुए अग्रवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। उन्होंने 3 पारियों में 65 की औसत से 195 रन बनाए थे।

मयंक अग्रवाल और विजय शंकर
मयंक अग्रवाल और विजय शंकर

वहीं, विजय शंकर को दूसरी बार टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले उन्हें मार्च 2018 में निदाहास ट्रॉफी के लिए मौका दिया गया था। जहां उन्होंने टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर को हार्दिक की जगह मौका दिया गया है। शंकर हाल ही में इंडिया की तरफ से न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। शंकर ने इस सीरीज में फिनिशर का रोल निभाते हुए 3 मैचों में 94 की औसत से 188 रन जड़े थे।

आपको बता दें पंड्या और राहुल ने टीवी कार्यक्रम ‘कॉफी विद करन’ में महिलाओं को लेकर अनुचित टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें मामले की जांच जारी रहने तक निलंबित कर दिया गया था। ​अब ये दोनों शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे से भी इन दोनों खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल