एक कंपनी के पूर्व एम्प्लॉई ने दावा किया है कि, उसे ज्वाइनिंग महज दो घंटे बाद नौकरी से निकाल दिया। इतना ही नहीं ये भी बताया कि,मैनेजर ने उसे घर भेज दिया। "मेरी पहली शिफ्ट सिर्फ दो घंटे चली और फिर नौकरी का प्रस्ताव वापस ले लिया गया" शीर्षक वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट में एम्प्लॉई ने बताया कि उसे फूड प्रोडक्ट बेचने की नौकरी मिल गई थी और वह पहले दिन समय पर काम पर भी पहुंचा था, लेकिन उसके बाद सब कुछ बिगड़ता चला गया। बताया गया कि, एम्प्लॉई ने बताया कि उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए नियुक्त वरिष्ठ कर्मचारियों में से एक उन्हें ड्यूटी पर आते देखकर आश्चर्यचकित रह गया।
रेडिट पर वायरल की गई पोस्ट
इस पोस्ट को रेडिट पर r/recruitinghell नामक हैंडल वाले पोस्ट से की गई है। शख्स ने बताया कि, 'आज मेरा बाज़ार में फूड प्रोडक्ट बेचने की नई नौकरी का पहला दिन था। मैं वहां जल्दी पहुंच गया और मुझे ट्रेनिंग देने वाला व्यक्ति मुझे देखकर आश्चर्यचकित लग रहा था।' परिचय भले ही कुछ रूखा लगा हो लेकिन कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने काम शुरू कर दिया। हालांकि दो घंटे बाद ट्रेनिंग बॉस का फोन उठाने के लिए बाहर चले गए। लिखा कि, 'मैं वहां दो घंटे से था जब मेरा ट्रेनर फोन पर बात करने के लिए बाहर चला गया। हमारे बॉस ने उसे बताया कि मेरी ज्वाइनिंग डेट गलत थी और इसलिए उन्होंने नौकरी किसी और को दे दी क्योंकि मैं उस तारीख को काम पर नहीं आया जो उन्होंने सोची थी, न कि उस तारीख को जिस पर हम सहमत हुए थे।'

'शर्मिंदा कर भेजा घर'
शख्स के अनुसार मैनेजर ने रिज्यूमे के सबसे ऊपर काम शुरू करने की तारीख लिख दी थी और बाद में इसकी दोबारा पुष्टि भी की। इसके बावजूद कर्मचारी ने बताया कि उन्हें शर्मिंदा कर घर भेज दिया गया। पोस्ट में आगे लिखा कि, 'असल में, मेरी कोई गलती न होने के बावजूद मुझे बिना एक पूरी शिफ्ट पूरी किए ही घर भेज दिया गया। मुझे बहुत शर्मिंदगी और निराशा हो रही है कि मुझे नौकरी की तलाश जारी रखनी पड़ेगी।'
सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं
जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने उस कर्मचारी के प्रति सहानुभूति जताई और उन्हें अगली बार उचित दस्तावेज रखने की सलाह दी। एक यूजर ने कहा, 'मेरे राज्य में, आपको काम किए गए सभी घंटों का भुगतान करना होगा, और कम से कम 4 घंटे का तो भुगतान करना ही होगा, क्योंकि आप उपस्थित हुए थे।।'
दूसरे ने लिखा कि, 'भले ही अभी आपको ऐसा न लगे, लेकिन आप बाल-बाल बच गए। नौकरी ढूंढ़ते रहिए, लेकिन अब से हर शुरुआती तारीख वाले टेक्स्ट या ईमेल का स्क्रीनशॉट जरूर ले लीजिए, इससे बाद में इतिहास को बदलने की कोशिश करने पर आपको परेशानी नहीं होगी।'
तीसरे ने लिख कि, 'तो, यह गलत स्टार्ट डेट बस उसके दिमाग में चल रही थी, न कि वह जिस पर आप दोनों सहमत हुए थे। एकदम सटीक चाल। जब मैं रिटेल में काम करता था तो मेरे मैनेजर ने भी यही किया था।'
एक और यूजर ने लिखा कि, 'अगर आपको अपने ऑफर में शुरुआती तारीख मिल गई है, तो सीधे अपने बॉस के पास जाओ। अगर सब कुछ विफल हो जाए तो देखो कि क्या तुम बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन कर सकते हो?'
गौरतलब है कि, इससे पहले एक शख्स ने भारतीय ऑफिसों की सबसे बुरी आदतें बताते हुए वीडियो शेयर किया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -