कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने बुधवार को स्वीकार किया कि वनडे श्रृंखला में दूसरे दर्जे की इंग्लैंड टीम के हाथों 0-3 से मिली हार से उनकी टीम का मनोबल गिरा और वह काफी चिंतित हो गए। पाकिस्तान को इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हरााया।
मिसबाह ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘हाल ही की श्रृंखलाओं में अच्छे प्रदर्शन से हमारा आत्मविश्वास बढा था। लगा कि हम सही दिशा में जा रहे हैं लेकिन इस हार से हमारा मनोबल गिरा। अब लग रहा है कि फिर जीरो पर आ गए हैं लेकिन हम आगे बढने का रास्ता निकालेंगे।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे समझ में नहीं आया कि इस श्रृंखला में टीम इतने खराब फॉर्म में क्यो थी और लय कैसे खो दी । मुख्य कोच होने के नाते मेरे लिये यह चिंता का सबब है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे प्रदर्शन पर क्या कहें । इसके बचाव में कुछ नहीं कह सकते। हम सभी जिम्मेदार हैं। खिलाड़ी, कोच, सहयोगी स्टाफ सभी।’’