1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के साथ चयनकर्ता भी होंगे मिस्बाह उल हक, जल्द होगा फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के साथ चयनकर्ता भी होंगे मिस्बाह उल हक, जल्द होगा फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 04, 2019 07:13 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 07:13 am IST

मिसबाह ने पाकिस्तान की ओर से 75 टेस्ट और 162 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

Misbah Ul Haq, Former Captain Pakistan- India TV Hindi
Misbah Ul Haq, Former Captain Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक को बुधवार को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच सह मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अन्य पूर्व कप्तान वकार यूनिस को भी टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने की संभावना है। 

एक विश्वसनीय सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘मिसबाह के साथ उसके वेतन पैकेज को लेकर बातचीत पूरी करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द इसकी घोषणा कर सकता है।’’ 

सूत्र ने कहा, ‘‘वकार यूनिस ने भी बोर्ड के साथ वेतन को लेकर चर्चा पूरी कर ली है और उन्हें टीम का गेंदबाजी कोच बनाए जाने की संभावना है।’’ 

मिसबाह ने पाकिस्तान की ओर से 75 टेस्ट और 162 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और साथ ही 2010 से 2017 के बीच पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बने। 

मिसबाह पहली बार किसी टीम को कोचिंग देने की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह हालांकि विभिन्न स्तर पर विभिन्न टीमों के कप्तान रह चुके हैं। 

सूत्र ने कहा, ‘‘नए मुख्य कोच और उनके सहयोगी स्टाफ को 2023 विश्व कप तक प्रदर्शन आधारित अुनबंध दिया जाएगा।’’ सूत्र के अनुसार मिसबाह की नियुक्ति को पीसीबी के मुख्य संरक्षक और प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन हासिल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल