1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विलियम्सन ने IPL और टेस्ट सीरीज के टकराव को लेकर जाहिर की चिंता

विलियम्सन ने IPL और टेस्ट सीरीज के टकराव को लेकर जाहिर की चिंता

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 03:35 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 03:35 pm IST

केन विलियम्सन ने आगामी आईपीएल के 14वें सीजन और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का इंग्लैंड दौरा एक ही समय पर होने को लेकर चिंता जाहिर की है।

विलियम्सन ने IPL और...- India TV Hindi
विलियम्सन ने IPL और टेस्ट सीरीज के टकराव को लेकर जाहिर की चिंता Image Source : GETTY

क्राइस्टचर्च| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का इंग्लैंड दौरा एक ही समय पर होने को लेकर चिंता जाहिर की है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के अप्रैल में शुरू होने की संभावना है और यह जून तक चलेगी और जून में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। विलियम्सन यह देखना चाहते हैं कि जून तक चीजें किस तरह से आगे बढ़ती है।

PSL -6 : क्रिस गेल ने किया धमाकेदार आगाज फिर कोहली के खिलाड़ी ने दिया 'माकूल' जवाब, देखें Video

आईपीएल में न्यूजीलैंड के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं। विलियम्सन के अलावा ट्रेंट बाउल्ट, काइल जेमिसन, लॉकी फग्र्यूसन भी आईपीएल का हिस्सा है। हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट नीति के तहत ये खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट में खेलने के स्वतंत्र है, लिहाजा ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे।

विलियम्सन ने कहा, " निश्चित तौर पर यह पसंदीदा विकल्प नहीं है। मैं जानता हूं कि यह यह योजना बनाई गई थी तो हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा। हमारे लिए परिस्थिति के अनुसार खुद को जल्दे से जल्द ढालना जरूरी है।"

IND vs ENG : टीम इंडिया में चयन के बाद राहुल तेवतिया ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने आगे कहा, " हमें अभी यह देखना होगा कि अंत में जब कार्यक्रमों की घोषणा होती है तो उस समय तक स्थिति कैसी होगी। लेकिन हमें फिलहाल इंतजार करना होगा। हमें जल्द से जल्द क्वारंटीन से बाहर आने के बारे में सोचना होगा, यह जरूरी है लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है।"

न्यूजीलैंड पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ अभी आईपीएल के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते तक आईपीएल का समापन हो सकता है। न्यूजीलैंड को अभी सोमवार से ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल