Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुपरस्टार क्रिकेटर के भाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड, कहा- नहीं देखता क्रिकेट

सुपरस्टार क्रिकेटर के भाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड, कहा- नहीं देखता क्रिकेट

Written by: India TV Sports Desk Published : Apr 11, 2018 09:07 pm IST, Updated : Apr 11, 2018 09:07 pm IST

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे हैं।

मिचेल स्टार्क- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार क्रिकेटर और दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क के छोटे भाई ब्रैंडन स्टार्क ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भले ही ब्रैंडन सुपरस्टार क्रिकेटर के भाई हों लेकिन जब उनसे क्रिकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये मेरा खेल नहीं है।' आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलती हैं। ऐसे में क्रिकेट परिवार से होने के बावजूद ब्रैंडन का ये जवाब हर किसी को हैरानी में डाल गया। 

ब्रैंडन स्टार्क ने हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड जीतने के बाद ब्रैंडन बेहद खुश नजर आए। ब्रैंडन मिचेल स्टार्क के भाई हैं और जब उन्होंने गोल्ड जीता तो प्रेस वालों ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगे। इस दौरान ब्रैंडन ने कहा, 'नहीं मैं क्रिकेट को फॉलो नहीं करता। वो मेरे भाई का खेल है। मैं जब छोटा था तब ये खेल खेलता था लेकिन अब मैं इसे नहीं खेलता।' आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया में ही खेले जा रहे हैं और ऐसे में अपने घरेलू फैंस के बीच ब्रैंडन ने इतिहास रच दिया।

वहीं, मिचेल स्टार्क की बात करें तो वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। लेकिन चोट लगने के कारण वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। स्टार्क से कोलकाता की टीम को ढेरों उम्मीदें थीं लेकिन चोटिल होने के कारण वो कोलकाता की टीम को कोई फायदा नहीं पहुंचा सके।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement