1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द. अफ्रीका दौरा छोड़ ऑस्ट्रेलिया में पत्नी को फ़ाइनल खेलते देखने के लिए वापस लौटेंगे स्टार्क

द. अफ्रीका दौरा छोड़ ऑस्ट्रेलिया में पत्नी को फ़ाइनल खेलते देखने के लिए वापस लौटेंगे स्टार्क

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 04:29 pm IST

स्टार्क की पत्नी हिली उस ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य हैं जिसे रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत से भिड़ना है।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Mitchell Starc Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने अपनी पत्नी एलिसा हिली को फाइनल में खेलता देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा छोटा करने का फैसला किया है। स्टार्क की पत्नी हिली उस ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य हैं जिसे रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत से भिड़ना है।

ऑस्ट्रेलिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं जिसमें वह 0-2 से पीछे है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने ऑस्ट्रेलिया के कोट जस्टिन लैंगर के हवाले से लिखा, "यह स्टार्क के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है इसलिए हम उन्हें घर वापस लौटने की मंजूरी देने को तैयार हैं।"

स्टार्क की गैरमौजूदगी में जोश हेजलवुड, झाए रिचर्डसन और केन रिचर्डसन में से किसी एक को अंतिम-11 में मौका मिल सकता है।

कोच ने कहा, "हम इस चीज के बारे में बात कर रहे थे कि इस ग्रीष्मकाल में स्टार्क को काम बोझ दिया जाए। वह टीम से कुछ दिन पहले ही घर लौट रहे हैं। उनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अपने आप को तरोताजा करने का मौका होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल