1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब साड़ी पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरी मिताली राज, Video वायरल

जब साड़ी पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरी मिताली राज, Video वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 07:54 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 07:54 am IST

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। 

जब साड़ी पहनकर...- India TV Hindi
जब साड़ी पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरी मिताली राज, Video वायरल Image Source : AP

नई दिल्ली| भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। मिताली ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

मिताली ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, " प्रत्येक साड़ी बहुत कुछ कहती है आपसे भी अधिक। यह आपको कभी भी आपको फिट होने के लिए नहीं कहती। चलिए इस वीमेन डे (इंटरनेशनल विमेंस डे 2020) एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं। इस वीमेन डे अपनी शर्तो पर जीना शुरू करते हैं।"

मिताली की इस वीडियो को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा है। मिताली ने पिछले साल ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल