1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोइन अली का बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने एशेज सीरीज के दौरान उन्हें कहा था ओसामा बिन लादेन

मोइन अली का बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने एशेज सीरीज के दौरान उन्हें कहा था ओसामा बिन लादेन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2018 05:51 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 05:51 pm IST

मैच के दौरान मैदान पर एक आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेरी तरफ मुड़ा और बोला 'टेक दैट ओसामा'। 

मोइन अली- India TV Hindi
मोइन अली Image Source : GETTY IMAGES

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली का कहना है कि साल 2015 में हुए एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने उन्हें 'ओसामा' कहकर बुलाया। अली ने दावा किया कि कार्डिफ में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जिससे वह बहुत परेशान हुए। अली ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 77 रन बनाए और पांच विकेट लेकर मेजबान टीम को 169 रनों से जीत दिलाई। 

'क्रिकइंफो' ने अली के हवाले से बताया, "व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर मेरे लिए वह एशेज सीरीज शानदार रही। एक घटना हालांकि, ऐसी हुई जिसने मेरा ध्यान भटकाया। मैच के दौरान मैदान पर एक आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेरी तरफ मुड़ा और बोला 'टेक दैट ओसामा'। मैंने जो सुना उस पर मुझे यकीन नहीं हुआ, मैं गुस्से से लाल हो गया। इससे पहले मुझे मैदान पर इतना गुस्सा कभी नहीं आया।"

अली ने कहा, "मैंने अपनी टीम के कई साथियों को बताया और मैं समझता हूं कि कोच ट्रेवर बेलिस ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष डरेन लेहमन के सामने यह मुद्दा उठाया होगा। लेहमन ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से जब इस बारे में पूछा तो उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसने मुझे 'टेक दैट पार्ट-टाइमर' कहकर बुलाया। मुझे यह सुनकर अचंभा हुआ लेकिन आपको खिलाड़ी की बात माननी होती है लेकिन मैं पूरे मैच के दौरान गुस्से में था।"

इंग्लैंड ने 2015 एशेज सीरीज को 3-2 से जीता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल