1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में खेलने के लिए ये पाकिस्तानी खिलाड़ी छोड़ सकता है अपने देश की नागरिकता

IPL में खेलने के लिए ये पाकिस्तानी खिलाड़ी छोड़ सकता है अपने देश की नागरिकता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2021 01:41 pm IST,  Updated : May 13, 2021 01:41 pm IST

पिछले साल दिसंबर में 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ब्रिटेन की नागरिकता लेने की कोशिश में हैं।

IPL में खेलने के लिए ये...- India TV Hindi
IPL में खेलने के लिए ये पाकिस्तानी खिलाड़ी छोड़ सकता है अपने देश की नागरिकता Image Source : GETTY IMAGES

पिछले साल दिसंबर में 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ब्रिटेन की नागरिकता लेने की कोशिश में हैं ताकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा ले सके।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर वर्तमान में दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं और इंग्लैंड में अपने बच्चों की परवरिश करने की योजना बना रहे हैं। अगर आमिर ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करने में सफल होते हैं, तो  उनके लिए IPL में खेलने के दरवाजे खुल सकते हैं। 

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ हासिल किया तीसरा स्थान

मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकपैशन डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आमिर ने कहा, "मैं अभी लंबे समय तक इंग्लैंड में रहने वाला हूं। मैं यहां क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं और अगले 6-7 साल और खेलना चाहता हूं। देखते हैं आगे क्या होता है। मेरे बच्चे इंग्लैंड में ही बड़े होंगे और यहीं पढ़ाई करेंगे। मेरा यहां लंबे समय तक रहने की योजना है।"

IPL में खेलने के सवाल पर मोहम्मद आमिर ने कहा, "फिलहाल, मैंने अन्य संभावनाओं और अवसरों के बारे में नहीं सोचा है और मुझे नहीं पता कि जब मैं भविष्य में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करूंगा तो चीजें कैसी होंगी।"

गौरतलब है कि मोहम्मद आमिर 36 टेस्ट मैच में 119 विकेट चटकाए हैं जबकि 61 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 81 विकेट दर्ज हैं। 50 T20I में उन्होंने 59 विकेट अपने नाम किए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल