1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजहर का बड़ा बयान, कहा- दिनेश कार्तिक से बेहतर विकेटकीपर हैं ऋषभ पंत

अजहर का बड़ा बयान, कहा- दिनेश कार्तिक से बेहतर विकेटकीपर हैं ऋषभ पंत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2018 09:11 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 09:11 am IST

''इसमें कोई शक नहीं कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में कार्तिक की तुलना में बेहतर कौशल दिखाया।''

ऋषभ पंत- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP IMAGE

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का मानना है कि दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर है और टीम प्रबंधन को आगामी मैचों में उसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। अजहरूद्दीन ने कहा, ‘‘आपको पंत पर भरोसा करना होगा। अगर वह इग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करने में सक्षम है तो टी20 में क्यों नहीं। और इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में उसने कार्तिक की तुलना में बेहतर कौशल दिखाया।’’ 

हैदराबाद के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं ईमानदारी से कहता हूं कि आज ऋषभ को विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। अगर आप विकेटकीपर हो तो आपको विकेटकीपिंग करनी चाहिए। वह अच्छा खिलाड़ी है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह जितनी अधिक विकेटकीपिंग करेगा उतना अधिक सीखेगा। मुझे हालांकि लगता है कि उसकी विकेटकीपिंग में काफी सुधार की जरूरत है।’’ 

अजहर ने साथ ही कहा कि आगामी दिनों में बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव काफी प्रभावी गेंदबाज होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल