1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ को मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी ये नसीहत

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ को मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी ये नसीहत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 02:48 pm IST

पृथ्वी शॉ ने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगा दिया था और उसके बाद क्रिकेट पंडित उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से करने लगे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि शॉ में तेंदुलकर और सहवाग की झलक नजर आती है।

Prithvi Shaw- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने पहले ही मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। सिर्फ 18 साल की उम्र में शॉ ने शतक लगाकर सबसे कम उम्र में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। अब भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शॉ को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना होगा और बेवजह कि तुलना को नजरअंदाज करना होगा। अजहरुद्दीन खिलाड़ियों के बीच की तुलना पर ज्यादा यकीन नहीं करते। आपको बता दें कि शॉ के शतक लगाने के बाद कई लोग उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से कर रहे थे।

अजहरुद्दीन ने कहा, 'वो सिर्फ एक पारी थी। शॉ ने पहले ही मैच में शतक लगाकर बेहतरी काम किया। 18 साल की उम्र में ऐसा करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन मेरा मानना है कि किसी भी दो अलग-अलग समय के खिलाड़ियों से उनकी तुलना करना भी गलत है।'

अजहरुद्दीन ने कहा, 'शॉ को अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए। जब आप अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं तो आप ज्यादातर सफल होते हैं। उन्हें अपनी तकनीक पर भरोसा रखना होगा। हो सकता है कि उन्हें असफलता भी मिले लेकिन ये सब खेल का हिस्सा है और उन्हें इससे घबराना नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें तुलना पर ध्यान देने की बजाए अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहिए।'

शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में गजब का डेब्यू किया था और अब उनका इरादा दूसरे मैच में भी अपनी छाप छोड़ने का होगा। हालांकि शॉ को कई दिग्गज अपने-अपने तरीके से सुझाव दे रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल