Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! फोन किया जा रहा है ट्रेस

मोहम्मद शमी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! फोन किया जा रहा है ट्रेस

Written by: India TV Sports Desk
Published : Mar 10, 2018 01:39 pm IST, Updated : Mar 10, 2018 01:39 pm IST

शमी पर पुलिस ने 498-A, 376, 307, 323, 506, 328 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अभी कोलकाता में उनके खिलाफ कई धाराओ में एफआईआर दर्ज की ही गई थी कि अब खबरें हैं कि उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। खबरों की मानें तो उनके फोन की लौकेशन ट्रेस की जा रही है और उनके फोन की आखिरी लौकेशन दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास पाई गई है। आपको बता दें कि शमी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के जाधवपुर थाने में पुलिस ने धारा 498-A, 376, 307, 323, 506, 328 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शमी की पत्न हसीन जहां ने हाल ही में दो ऑडियो टेप का खुलासा करके सनसनी मचा दी। स टेप में शमी और उनकी पत्नी के बीच दुबई में पाकिस्तानी लड़की को लेकर बातचीत हो रही है। इस टेप में साफ सुनाई दे रहा है कि हसीन शमी से कई सवाल कर रही हैं लेकिन शमी उन सवालों के ठीक तरीके से जवाब नहीं दे रहे है। कुछ सवालों में तो शमी फंसते भी नजर आए। हसीन शमी से कह रहीं हैं कि अब मुझे हर सवाल के जवाब चाहिए, मैंने 6 साल तक सहा है।

हसीन ने शमी से पूछा कि आपने तो कहा था कि आपके पास दुबई का वीजा नहीं है और वाया वहां गए हैं। इसके जवाब में शमी ने कहा कि मैंने उसी वक्त वीजा करवाया था। इसके बाद हसीन टेप में पाकिस्तानी लड़की अलिशबा का जिक्र करती हैं। हसीन कहती हैं कि अलिशबा को आप मैसेज करते हैं, कि ये रूम इस नाम से बुक है, सेम होटल, तो ये भी मोहम्मद भाई ने किया था क्या? लेकिन जब बैगेज नंबर 7 में जब अलिशबा खड़ी थी, आप उससे पूछ रहे हो, वो आप से पूछ रही है, ये बातें, ये टाइमिंग, ये डेट, आपका लैंडिंग का टाइम, पिकअप का टाइम,ये सबकुछ मतलब मोहम्मद भाई कर रहे थे क्या? इसके जवाब में भी शमी ने कहा कि मोहम्मद भाई ने पैसे भिजवाए थे और मुझे उससे पैसे लेने थे।  

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement