1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. छठे वनडे में एम एस धोनी ने छू लिया 600 का आंकड़ा, रच दिया इतिहास

छठे वनडे में एम एस धोनी ने छू लिया 600 का आंकड़ा, रच दिया इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 16, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 06:52 pm IST

एम एस धोनी के पास अपने 10,000 रन पूरे करने का भी मौका है।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में एम एस धोनी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। धोनी ने विकेट के पीछे हाशिम आमला का कैच पकड़ते ही अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। धोनी के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 कैच पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 या इससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे और भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी से पहले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर मार्क बाउचर ने 467 मैचों में 952 कैच पकड़े हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का विश्व रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। गिलक्रिस्ट के नाम 396 मैचों में 813 कैच हैं। अब धोनी के नाम 494 मैचों में 600 कैच हो गए हैं। धोनी भारत की तरफ से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

आपको बता दें कि विकेट के पीछे इतिहास रचने वाले धोनी के पास बल्लेबाजी में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर धोनी बल्लेबाजी में 33 रन और बना लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लेंगे। साफ है कि हर फैंस को धोनी से उम्मीदें होंगी कि वो इसी मैच में वो अपने 10,000 रन भी पूरे कर लें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल