Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी आज अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पूरे कर सकते हैं 1,500 रन, बन जाएंगे चौथे भारतीय!

एम एस धोनी आज अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पूरे कर सकते हैं 1,500 रन, बन जाएंगे चौथे भारतीय!

Written by: India TV Sports Desk Published : Jun 29, 2018 06:16 pm IST, Updated : Jun 29, 2018 06:17 pm IST

भारत की तरफ से अब तक विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1,500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी एम एस धोनी के पास इतिहास रचने का मौका होगा। इस मैच में धोनी अगर 45 रन बना लेते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपने 1,500 रन पूरे कर लेंगे। अगर धोनी 1,500 रन पूरे करते हैं तो भारत की तरफ से इस कारनामे को अंजाम देने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना के नाम ये उपलब्धि दर्ज है। आपको बता दें कि भारत की तरफ से अब तक सिर्फ ये तीन ही खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को बना सके हैँ।

धोनी के फिलहाल 1,455 रन हैं और उन्हें 1,500 रन के लिए 45 रनों की दरकार है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो क्या उनके पास उतने ओवर बच पाएंगे जिससे वो 45 रन बना सकें। क्योंकि पहले मैच में तो रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 150 से ज्यादा रन जोड़े थे। जिसके कारण चौथे नंबर पर खेलने उतरे धोनी के पास ज्यादा गेंदें नहीं थीं।

अगर दूसरे टी-20 में भी रोहित और धवन टीम इंडिया को पिछले मैच की ही तरह शुरुआत दिलाते हैं तो फिर धोनी को इस रिकॉर्ड के लिए इंग्लैंड सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम जीत चुकी है और टीम अब सीरीज हार नहीं सकती है। अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो फिर वो सरीज भी अपने नाम कर लेगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement