1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए आईपीएल से हटने को तैयार हैं मुस्ताफिजुर

राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए आईपीएल से हटने को तैयार हैं मुस्ताफिजुर

 Edited By: IANS
 Published : Feb 23, 2021 09:38 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 09:38 pm IST

मुस्ताफिजुर को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई में आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था।

mustafizur rahman, mustafizur rahman ipl, rajasthan royals, bangladesh cricket- India TV Hindi
Mustafizur Rahman Image Source : GETTY

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने कहा है कि वह अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के लिए आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से हटने को तैयार है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

मुस्ताफिजुर को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई में आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद पहली बार बोले स्टीव स्मिथ, माइकल क्लार्क को मिला करारा जवाब

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मुस्ताफिजुर और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सहित अपने कई खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेने को मंजूरी दी है। शाकिब को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिर का कहना है कि वह आईपीएल के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को नहीं छोड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- IPL : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को दी कड़ी हिदायत, इस तरह के विज्ञापनों से रहने के लिए कहा है दूर

मुस्ताफिजुर ने मंगलवार को मीडिया से कहा, " मैं वह करूंगा, जो बीसीबी मुझे करने के लिए कहेगा। अगर वे मुझे टेस्ट टीम (श्रीलंका दौरे के लिए) रखते हैं तो मैं टेस्ट मैच खेलूंगा। अगर वे (बीसीबी) मुझे टेस्ट टीम में शामिल नहीं करते हैं तो वे जानते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अपने देश के लिए खेलना मेरी पहली प्राथमिकता है और अगर मुझे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना जाता है तो मैं निश्वित तौर पर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलूंगा। अगर मुझे नहीं चुना जाता है तो बीसीबी मुझे बताएगा कि मुझे नहीं चुना गया है। उस समय अगर मुझे आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी मिलेगी तो मैं खेलूंगा लेकिन मेरे लिए देशभक्ति पहले है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल