1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ी नासिर जमशेद पर लगा 10 साल का बैन

पाकिस्तानी खिलाड़ी नासिर जमशेद पर लगा 10 साल का बैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 12:46 pm IST

पाकिस्तान के नासिर जमशेद पर पिछले दो साल में दूसरी बार बैन लगा।

नासिर जमशेद और अहमद...- India TV Hindi
नासिर जमशेद और अहमद शहजाद Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के खिलाड़ी नासिर जमशेद पर 10 साल का बैन लगा दिया गया है। नासिर पर ये बैन तब लगा है जब उन्हें पीसीबी की एंटी करप्शन कोड के 7 में से 5 मामलों में दोषी पाया गया। नासिर अब 10 साल तक किसी भी प्रकार (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू) की क्रिकेट पर नहीं खेल सकेंगे जो कि 10 साल तक जारी रहेगा। इसके अलावा नासिर अब कभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ बतौर प्रबंधक नहीं जुड़ सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले दो साल में ये दूसरी बार है जब नासिर को बैन का का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले साल 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग मामले में भी बोर्ड का सहयोग ना करने पर उन्हें एक साल के लिए बैन कर दिया गया था।

नासिर पर एक साल का बैन इसी साल अप्रैल में खत्म हुआ था। पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग मामले में नाम आने के बाद नासिर को फरवरी, 2017 में ब्रिटेन में गिरफ्तार भी किया गया था। जब नासिर पर एक साल का बैन खत्म हुआ तो पीसीबी ने उन पर एंटी-करप्शन नियमों के उल्लंघन के 7 आरोप लगाए और अब वो इन 7 आरोपों में से 5 में दोषी पाए गए हैं।

28 साल के नासिर एक समय पाकिस्तान टीम के तीनों फॉर्मेट का हिस्सा थे। नासिर ने पाकिस्तान के लिए 2 टेस्ट मैचों में 12.75 की औसत से 51 रन बनाए थे। वहीं, 48 वनडे मैचों में उनके नाम 31.51 की औसत से 1,418 रन दर्ज हैं। वनडे में नासिर के बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं, 18 टी20 मैचों में नासिर ने 363 रन बनाए थे। जिनमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।