1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफरीदी को पछाड़ सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

अफरीदी को पछाड़ सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

 Reported By: IANS
 Published : Jan 26, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 07:29 pm IST

नेपाल के रोहित पौडेल सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकार्ड तोड़ दिया है। रोहित ने दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के साथ जारी दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाया।

नेपाल के रोहित पौडेल सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए - India TV Hindi
नेपाल के रोहित पौडेल सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। नेपाल के रोहित पौडेल सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकार्ड तोड़ दिया है। रोहित ने दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के साथ जारी दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाया।

 उनकी उम्र 16 साल, 146 दिन है। रोहित ने 23 साल पुराना अफरीदी का रिकार्ड तोड़ा। अफरीदी ने 16 साल 217 दिन में 1996 में अर्धशतक लगाकर यह रिकार्ड अपने नाम किया था।

रोहित और अफरीदी के बाद अब सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अफगानिस्तान के उस्मान घानी आ गए हैं। घानी ने 2014 में बुलावायों में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 साल 242 दिनों में अर्धशतक लगाया था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल