1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को लगा कोरोना का टीका

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को लगा कोरोना का टीका

 Reported By: IANS
 Published : Apr 20, 2021 09:57 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 09:57 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि टीम के जो खिलाड़ी इंग्लैंड पर जाने वाले हैं उन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

Neil Wagner- India TV Hindi
Neil Wagner Image Source : TWITTER- @BLACKCAPS

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि टीम के जो खिलाड़ी इंग्लैंड पर जाने वाले हैं उन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ट्वीटर पर तेज गेंदबाज नील वेगनर की टीका लेते हुए फोटो पोस्ट कर लिखा, "वेगनर ने टीका का डोज लिया। मई में इंग्लैंड रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का टीकाकरण किया गया है और वेगनर आखिरी खिलाड़ी है जिन्हें टीका की पहली डोज दी गई है।"

न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ दो जून से दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद उसे 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत से भिड़ना है।

कीवी टीम में इस दौरे पर कप्तान केन विलियम्सन सहित कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के कारण शामिल नहीं होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल