1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथम्पटन में अभ्यास करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम लंदन रवाना

साउथम्पटन में अभ्यास करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम लंदन रवाना

 Reported By: IANS
 Published : May 29, 2021 12:26 pm IST,  Updated : May 29, 2021 12:26 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर कहा कि टीम अब लंदन के लिए रवाना होगी। बोर्ड ने लिखा, " न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम शनिवार को लंदन के लिए रवाना होगी।"  

New Zealand team leaves for London after practicing in Southampton- India TV Hindi
New Zealand team leaves for London after practicing in Southampton Image Source : TWITTER/@BLACKCAPS

लंदन। साउथम्पटन में करीब 10 दिन बिताने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब लंदन के लिए रवाना होगी, जहां उसे मेजबान इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं, साउथम्पटन में न्यूजीलैंड को भारत के साथ 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर कहा कि टीम अब लंदन के लिए रवाना होगी। बोर्ड ने लिखा, " न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम शनिवार को लंदन के लिए रवाना होगी।"

न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले दो जून से इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज उसके लिए एक अभ्यास की तरह है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल