1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND 3rd T20I : 25 रन बनाते ही एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे कप्तान कोहली

NZ vs IND 3rd T20I : 25 रन बनाते ही एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे कप्तान कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 03:51 pm IST

कोहली इस समय टी-20 में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। वहीं धोनी 1112 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।  

Virat Kohli, MS Dhoni, India Tour Of New Zealand, New Zealand vs India 3rd T20I, Kohli vs Dhoni- India TV Hindi
NZ vs IND 3rd T20I: Captain Virat Kohli will break this record of MS Dhoni after scoring 25 runs against New Zealand Image Source : AP

हेमिल्टन। भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। कोहली अगर इस मैच में 25 रन और बना लेते हैं तो वह बतौर कप्तान टी-20 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे।

कोहली इस समय टी-20 में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। वहीं धोनी 1112 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 1148 रनों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस 1273 रनों के साथ पहले नंबर पर है।

कोहली अगर तीसरे मैच में 25 रन और बना लेते हैं तो वह खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले रखी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल