1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच फिक्सिंग के आरोपों में ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुल रहीम पर लगा 7 साल का बैन

मैच फिक्सिंग के आरोपों में ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुल रहीम पर लगा 7 साल का बैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2020 11:56 am IST,  Updated : Feb 24, 2020 11:56 am IST

आईसीसी ने ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर मैच फिक्स करने की कोशिशों में संलिप्त रहने के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 7 साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है।

मैच फिक्सिंग के...- India TV Hindi
मैच फिक्सिंग के आरोपों में ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुल रहीम पर लगा 7 साल का बैन Image Source : GETTY

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर मैच फिक्स करने की कोशिशों में संलिप्त रहने के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सात साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है।

बालुशी ने आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन करने के चार आरोपों को स्वीकार किया है। ये सभी आरोप संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में खेले गये आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर से जुड़े हैं।

आईसीसी के बयान के अनुसार अल बालुशी ने मैचों के परिणाम या प्रगति या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने या प्रभावित करने के लिये समझौते या प्रयास का एक पक्ष होने के कारण भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन किया। इसके अलावा उसने अनुच्छेद 2.1.4, अनुच्छेद 2.4.4 और अनुच्छेद 2.4.7 का भी उल्लंघन किया जो भ्रष्ट गतिविधियों से जुड़े हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल