1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर सचिन तेंदुलकर ने परिवार समेत फैन्स का शुक्रिया अदा किया

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर सचिन तेंदुलकर ने परिवार समेत फैन्स का शुक्रिया अदा किया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 19, 2019 10:34 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 10:34 pm IST

सचिन ने ट्विटर पर लिखा, "आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल होने से मैं बहुत खुश हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें बहुत सारे लोगों का योगदान है।"   

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर अपने परिवार, दोस्तों और फैन का शुक्रिया अदा किया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और आस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक के साथ आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। 

सचिन ने ट्विटर पर लिखा, "आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल होने से मैं बहुत खुश हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें बहुत सारे लोगों का योगदान है।" 

उन्होंने कहा, "इसके लिए मेरे परिवार, दोस्तों और पूरी दुनिया के प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कैथरीन फिट्जपैट्रिक और एलन डोनाल्ड को भी बहुत बधाई।" 

नवंबर 2013 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन टेसट में 15921 और वनउे में 18426 रन बनाए हैं, जो अभी भी एक रिकॉर्ड है। वह आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले छठे भारतीय हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल