1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को मिला गेंदबाजी कोच

पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को मिला गेंदबाजी कोच

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 03:28 pm IST

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ओटिस गिब्सन को बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 50 वर्षीय गिब्सन का दो साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ करार हुआ है। 

पाकिस्तान दौरे से...- India TV Hindi
पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को मिला गेंदबाजी कोच  Image Source : GETTY IMAGES

ढाका| वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ओटिस गिब्सन को बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 50 वर्षीय गिब्सन का दो साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ करार हुआ है और वह 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

गिब्सन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंग्वेल्ट का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। गिब्सन ने 2007 में एक खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

गिब्सन वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। गिब्सन अब जल्द ही बांग्लादेश टीम के साथ जुड़ेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अब पाकिस्तान का दौरा करना है, जहां उसे 24 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल