1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का इंग्लैंड टीम से जुड़ने का रास्ता हुआ साफ, बोर्ड ने दी मंजूरी

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का इंग्लैंड टीम से जुड़ने का रास्ता हुआ साफ, बोर्ड ने दी मंजूरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 03:44 pm IST

मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के इंग्लैंड टीम से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है। 

तेज गेंदबाज जोफ्रा...- India TV Hindi
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का इंग्लैंड टीम से जुड़ने का रास्ता हुआ साफ, बोर्ड ने दी मंजूरी Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के इंग्लैंड टीम से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर को टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

इससे पहले जोफ्रा आर्चर को कोरोना वायरस महामारी के बीच बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। आर्चर साउथैम्पटन से लौटते समय बीच में अपने घर पर रूके थे, जो जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन था।

आर्चर को इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जुर्माना लगाया था और साथ ही तेज गेंदबाज को एक अधिकारिक चेतावनी दी थी। वहीं, आर्चर ने अपनी इस गलती के लिए सभी से माफी मांगी थी।

यही नहीं, बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के चलते आर्चर पांच दिन के आइसोलेशन में रहना पड़ा था और इसके बाद उनका दो बार COVID-19 टेस्ट हुआ था जिसके बाद अब वह टीम से जुड़ने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 जुलाई से  मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद मेजबान इंग्लैंड अपने घर में पाकिस्तान टीम का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल