1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान

PAK vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Feb 03, 2021 04:36 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 04:36 pm IST

दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में 4-8 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

PAK vs SA: Pakistan announced team for second Test against South Africa- India TV Hindi
PAK vs SA: Pakistan announced team for second Test against South Africa Image Source : AP

रावलपिंडी। पाकिस्तान ने गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान ने इसी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में सात विकेट से हराया था और अब उसके पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : कुलदीप यादव ने बताए इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों के नाम जिनके लिए भारत में खेलना आसान नहीं होगा

दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में 4-8 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - जो रूट ने कहा, इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा बनना पसंद करूंगा

अंतिम बार दोनों टीमें पाकिस्तान में 2007 में खेली थीं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता था।

ये भी पढ़ें - Watch : नेट्स में लौटे अजिंक्य राहणे, पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

टीम : आबिद अली, इमरान बट, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, सऊद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नौमान अली, साजिद खान, यासिर शाह, हरिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल