1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेरेन सैमी को मानद नागरिकता के साथ पाकिस्तान ने किया सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का ऐलान

डेरेन सैमी को मानद नागरिकता के साथ पाकिस्तान ने किया सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 03:46 pm IST

पाकिस्तान सरकार वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में भूमिका निभाने के लिये मानद नागरिकता से सम्मानित करेगी। 

Darren Sammy- India TV Hindi
Pakistan announces highest civilian honor to Darren Sammy with honorary citizenship  Image Source : @PESHAWARZALMI/TWITTER

कराची। पाकिस्तान सरकार वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में भूमिका निभाने के लिये मानद नागरिकता से सम्मानित करेगी। पीसीबी ने शनिवार को यह घोषणा की। सैमी पांचवें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की अगुवाई कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति आरिफ अल्वी 23 मार्च को मानद नागरिकता और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान ए हैदर से सम्मानित करेंगे। 

सैमी पीएसएल में शुरू से खेल रहे हैं और उन्होंने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में अहम भूमिका निभायी। वह 2017 में जब अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण लाहौर में पीएसएल फाइनल खेलने से इन्कार कर दिया था तब सैमी ने इस पर सहमति जतायी थी। 

पेशावर ने तब उनकी अगुवाई में खिताब जीता था। वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। सैमी तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे जिन्हें किसी देश की मानद नागरिकता दी जाएगी।

उनसे पहले आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स को सेंट कीट्स सरकार ने विश्व कप 2007 के बाद अपने देश की मानद नागरिकता दी थी। 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल