1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को निकट भविष्य में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की उम्मीद

पाकिस्तान को निकट भविष्य में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2019 08:42 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 08:42 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी की सफल जोहानिसबर्ग यात्रा के बाद पाकिस्तान को उम्मीद है कि निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें उनके देश का दौरा करेंगे। 

पाकिस्तान को निकट भविष्य में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की उम्मीद - India TV Hindi
पाकिस्तान को निकट भविष्य में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की उम्मीद  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी की सफल जोहानिसबर्ग यात्रा के बाद पाकिस्तान को उम्मीद है कि निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें उनके देश का दौरा करेंगे। 

बोर्ड के विश्वस्त सूत्रों ने बताया, ‘‘ क्रिकेट एसए (दक्षिण अफ्रीका) के अधिकारियों ने कहा है कि वे अगले कुछ समय के दौरान दक्षिण अफीका अंडर-19 टीम, ए टीम के अलावा महिला और सीनियर टीमों को पाकिस्तान के दौरे पर भेजेंगे। 

उन्होंने कहा कि पीसीबी ने उम्मीद जतायी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस साल मार्च-अप्रैल में एक या दो एकदिवसीय मैचों को लाहौर और कराची में खेलेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सकारात्मक रवैया से हमारी उम्मीदों को बल मिला हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल