1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिलाओं के साथ 'वॉट्सऐप चैट' मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक ने मांगी माफी

महिलाओं के साथ 'वॉट्सऐप चैट' मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक ने मांगी माफी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2019 09:49 am IST,  Updated : Jul 30, 2019 09:49 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज़ इमाम-उल-हक ने कई महिलाओं के साथ ऑनलाइन प्रसंग मामले में बेशर्त माफी मांग ली है और पाक क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें फटकार लगा कर छोड़ दिया है।

महिलाओं के साथ...- India TV Hindi
महिलाओं के साथ 'वॉट्सऐप चैट' मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक ने मांगी माफी  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज़ इमाम-उल-हक ने कई महिलाओं के साथ ऑनलाइन प्रसंग मामले में बेशर्त माफी मांग ली है और पाक क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें फटकार लगा कर छोड़ दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इंज़माम-उल-हक के भतीजे इमाम उस वक्त संकट में पड़ गये थे, जब कुछ महिलाओं ने उनके साथ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक बातचीत के स्क्रीन शॉट जारी किए थे और क्रिकेटर पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया था।

पाक क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने सोमवार को कहा कि जो हुआ उसका इमाम को पछतावा है और उन्होंने उसके लिए माफी मांग ली है। पर हमने उन्हें साफ लफ्ज़ों में कह दिया है कि भले ही यह उनका निजी मामला हो मगर हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी नैतिकता और अनुशासन के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल