1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कसा शिकंजा, अब सिर्फ 4 T20 लीग में ही ले पाएंगे हिस्सा

PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कसा शिकंजा, अब सिर्फ 4 T20 लीग में ही ले पाएंगे हिस्सा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 10:56 pm IST

पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सहित देश विदेश की अधिकतम चार टी20 लीग में ही भाग ले सकते हैं।

PCB- India TV Hindi
PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कसा शिकंजा, अब सिर्फ 4 T20 लीग में ही ले पाएंगे हिस्सा Image Source : GETTY IMAGE

कराची। पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सहित देश विदेश की अधिकतम चार टी20 लीग में ही भाग ले सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिये अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने की नयी नीति घोषित की है।

इस नयी नीति के अनुसार एनओसी का आग्रह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन विभाग और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच-टीम प्रबंधन के जरिये किया जाएगा। इस फैसले के बाद केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को पीएसएल के अलावा तीन विदेशी लीगों के लिये ही आवेदन करने की अनुमति मिलेगी। पीसीबी ने इसके साथ ही एनओसी जारी करने या नामंजूर करने में अंतिम फैसला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी का होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल