1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगभग 2 साल बाद अब इस मैच में पूरी कैपेसिटी के साथ आएंगे दर्शक

लगभग 2 साल बाद अब इस मैच में पूरी कैपेसिटी के साथ आएंगे दर्शक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 03:43 pm IST

फिलहाल यूके सरकार सीमित तादाद में लोगों को आने की अनुमति दे रही है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच एजबैस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले तीन दिनों तक 17,000 लोग मैच देखने आए थे।

Pakistan Set to Become First Team to Play at Lord’s With...- India TV Hindi
Pakistan Set to Become First Team to Play at Lord’s With Full Capacity of Audience Since 2019 Image Source : GETTY

 

पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर अब वो नजारा देखने को मिलेगा जो लगभग पिछले दो साल से देखने को नहीं मिल पा रहा था। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई को सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। ये मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। लॉर्ड्स स्टेडियम की कैपेसिटी 30,000 है। इस मैच के साथ यूके की सरकार स्पोर्ट्स वेन्यू पर पूरी तादाद में लोगों को आने की अनुमति देने वाला है।

फिलहाल सरकार सीमित तादाद में लोगों को आने की अनुमति दे रहा है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच एजबैस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले तीन दिनों तक 17,000 लोग मैच देखने आए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में, इस बात को तय किया गया था कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 जुलाई को खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी वनडे 80 प्रतिशत फैंस के सामने आयोजित होगा।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

वॉरविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बयान दिया था, "बर्मिंघम के एजबैस्टन स्टेडियम को सरकार के इवेंट्स रिसर्च प्रोग्राम (ईआरपी) के लिए चुना गया है। रॉयल लंदन इंटरनेशनल जो इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा उसमें 80 प्रतिशत फैंस को आने की अनुमति है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल