1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा, भारत के खिलाफ खेलने के बाद पता चलता है कि दबाव से कैसे पार पाना है

पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा, भारत के खिलाफ खेलने के बाद पता चलता है कि दबाव से कैसे पार पाना है

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2021 05:15 pm IST,  Updated : May 06, 2021 05:15 pm IST

जुनैद ने भारत के खिलाफ छह वनडे और एक टी 20 मुकाबला खेला है। इन छह वनडे में से तीन मैच 2012-13 में भारत में हुए थे। दोनों टीमों के बीच यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज थी।

पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा, भारत के खिलाफ खेलने के बाद पता चलता है कि दबाव से कैसे पार पाना है- India TV Hindi
पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा, भारत के खिलाफ खेलने के बाद पता चलता है कि दबाव से कैसे पार पाना है Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान का कहना है कि भारत के खिलाफ खेलने पर यह अच्छे से पता चलता है कि दबाव से किस तरह पार पाना है। 31 वर्षीय जुनैद ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, "अगर किसी खिलाड़ी को यह पता करना है कि दबाव से किस तरह पार पाना है तो उसे भारत के खिलाफ खेलना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में काफी दबाव होता है।"

जुनैद ने भारत के खिलाफ छह वनडे और एक टी 20 मुकाबला खेला है। इन छह वनडे में से तीन मैच 2012-13 में भारत में हुए थे। दोनों टीमों के बीच यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज थी।

जुनैद ने कहा, "मैंने 2012 में भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान यह सीखा कि दबाव से किस तरह पार पाया जाता है। दोनों देशों के प्रशंसक मुकाबलों का आनंद लेते हैं लेकिन सीरीज खेलने का फैसला प्रशासकों पर निर्भर करता है।"

जुनैद आखिरी बार मई 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए वनडे में खेले थे। उन्होंने 22 टेस्ट, 76 वनडे और नौ टी 20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल