1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी फ़ैस ने अपने ही क्रिकेटर को धोया, कहा कोहली का कोई जवाब नहीं

पाकिस्तानी फ़ैस ने अपने ही क्रिकेटर को धोया, कहा कोहली का कोई जवाब नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 02:26 pm IST

कोहली की लोकप्रियता का ये आलम है कि क्रिकेट की दुनिया के घोर प्रतिदव्ंदी पाकिस्तान में भी विराट कोहली की ज़बरदस्त फ़ैन फ़ॉलोइंग है। हाल ही में वर्ल्ड XI और पाकिस्तान के बीच टी20 सिरीज़ में पाकिस्तानी फ़ैंस ने कोहली को ख़ूब मिस किया था।

Ahmed Shahzad, Virat Kohli- India TV Hindi
Ahmed Shahzad, Virat Kohli

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ माने जाते हैं। खेल का कोई भी फ़ॉर्मेट हो, कोहली हर जगह रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं और एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कोहली की लोकप्रियता का ये आलम है कि क्रिकेट की दुनिया के घोर प्रतिदव्ंदी पाकिस्तान में भी विराट कोहली की ज़बरदस्त फ़ैन फ़ॉलोइंग है। हाल ही में वर्ल्ड XI और पाकिस्तान के बीच टी20 सिरीज़ में पाकिस्तानी फ़ैंस ने कोहली को ख़ूब मिस किया था।

दरअसल जिस घटना की हम बात कर रहे हैं उसका संबंध एक ट्वीट से है जो ऑल पाकिस्तान मेमेज़ नाम के एकाउंट से ट्वीट किया गया है। इसमें पूछा गया कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहज़ाद और विराट कोहली में से कौन बेहतर बल्लेबाज़ है। इसमें कहा गया अहमद शहज़ाद के लिए रिट्वीट कीजिए और विराट कोहली के लिए लाइक कीजिए।

इस ट्वीट के नतीजे चौंकाने वाले आए क्योंकि 95% लोगों (पाकिस्तानी) ने विराट कोहली को बहतरीन बल्लेबाज़ बताया। एक ने तो ये तक कह दिया- ''क्यों कोहली को ज़लील कर रहे हो।'' एक अन्य ने कहा- ''शुक्र है कि पाकिस्तानियों में इतनी अक़्ल है. सब जानते हैं कि कोई तुलना ही नही है, कोहली महान हैं.'' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल