1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर पाकिस्तान के पुराने खिलाड़ी आज क्वारंटीन में होते तो आपस में ही भिड़ गए होते : मुदस्सर

अगर पाकिस्तान के पुराने खिलाड़ी आज क्वारंटीन में होते तो आपस में ही भिड़ गए होते : मुदस्सर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 06:10 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मुदस्सर नजर का मानना है कि अगर पाकिस्तान की अतीत की राष्ट्रीय टीमों को मौजूदा टीम की तरह क्वारंटाइन में रखा जाता तो खिलाड़ी आपस में ही लड़ बैठते।

अगर पाकिस्तान के...- India TV Hindi
अगर पाकिस्तान के पुराने खिलाड़ी आज क्वारंटीन में होते तो आपस में ही भिड़ गए होते : मुदस्सर  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मुदस्सर नजर का मानना है कि अगर पाकिस्तान की अतीत की राष्ट्रीय टीमों को मौजूदा टीम की तरह क्वारंटाइन में रखा जाता तो खिलाड़ी आपस में ही लड़ बैठते।

इंग्लैंड में अगले महीने से होने वाली टेस्ट और टी20 सीरीज से पहले पाकिस्तानी टीम को क्वांरटीव में रखा गया है। हाल तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की राष्ट्रीय अकादमी के प्रमुख रहे मुदस्सर ने दावा किया कि उन्हें बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए इंग्लैंड में बनाए जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में खिलाड़ी बोर हो रहे हैं और थकान महसूस कर रहे हैं।

मुदस्सर ने पाकिस्तानी समाचार चैनल से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस तरह का माहौल क्रिकेट के लिए आदर्श है। मैंने सुना है कि कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण इंग्लैंड में खिलाड़ी ऊब रहे हैं और थकान महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं कि अगर 1990 के दशक की तरह की टीम को इस तरह कोरोना वायरस के हालात में रहना पड़ता को क्या होता। मुझे लगता है कि अब तक कुछ खिलाड़ी लड़ने लगते और एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने पहुंच जाते।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल