1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: फाइनल से पहले आरोन फिंच ने मैथ्यू वेड के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के दिए संकेत

T20 World Cup: फाइनल से पहले आरोन फिंच ने मैथ्यू वेड के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के दिए संकेत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2021 05:26 pm IST,  Updated : Nov 14, 2021 05:26 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने रविवार को कहा कि मैथ्यू वेड के बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की संभावना है 

T20 World Cup: फाइनल से पहले...- India TV Hindi
T20 World Cup: फाइनल से पहले आरोन फिंच ने मैथ्यू वेड के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के दिए संकेत Image Source : ALEX DAVIDSON/GETTY IMAGES

दुबई| न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने रविवार को कहा कि मैथ्यू वेड के बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की संभावना है ताकि वह अपनी बल्लेबाजी की काबिलियत को दिखा सकें। 

टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ कि जब वेड और मार्कस स्टोइनिस ने पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल लग रहे मैच में, हसन अली के कैच छोड़ने के बाद तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचा दिया। मैच के 19वें ओवर में वेड ने सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर पाकिस्तान के 176 रन के स्कोर को एक ओवर शेष रहते पूरा कर लिया।

सेमीफाइनल में वेड के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर फिंच ने कहा, "हां, संभावित रूप से, हमने उस दिन उनको ऊपर के क्रम में भेजने की बात की थी, लेकिन पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान के कारण उन्हें अंत के ओवरों के लिए रोक कर रखा। इसके बाद, जो उन्होंने किया वह सबको पता हैं।"

फिंच ने आगे कहा, "वास्तव में वह (वेड) बल्लेबाजी क्रम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें सलामी बल्लेबाजी के साथ तीन पर भी खेलते देखा हैं और अब वह सात नंबर पर खेल रहे हैं। इसलिए वह हमारी टीम को काफी फायदा पहुंचाते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल