1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में हारी पीवी सिंधू

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में हारी पीवी सिंधू

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 01:39 pm IST

ओलंपिक में रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने ऑल इंगलैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जापान की अकाने यमागुची से हारकर यह खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया।

पी वी सिंधू- India TV Hindi
पी वी सिंधू

बर्घिंगम: ओलंपिक में रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने ऑल इंगलैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जापान की अकाने यमागुची से हारकर यह खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया। 

अपने करियर के सबसे उत्कृष्ट दौर में पहुंच चुकी सिंधू एक घंटे और19 मिनट तक चले इस मैच में यमागुची से21-19, 19-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गई।20 वर्षीय जापानी खिलाड़ी यमागुची की नौवीं जीत है, इसी महीने की शुरुआत में उसने जर्मन ओपन जीता था। 

हालांकि, मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन अंतिम दौर में यमागुची ने बेहतर खेल दिखाते हुये मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी ताइवान की ताइ जू यींग से होना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल