1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ना जाने पर रमीज राजा ने लगाई मलिंगा समेत 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लताड़

पाकिस्तान ना जाने पर रमीज राजा ने लगाई मलिंगा समेत 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लताड़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 03:52 pm IST

रमीज ने ट्विट करते हुए लिखा 'पता नहीं क्यों 10 श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर नहीं आना चाहते। यह काफी निराशाजनक है। और कुछ खिलाड़ियों ने तो फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए इस दौरे पर आने से मना किया है।'  

टीम श्रीलंका- India TV Hindi
टीम श्रीलंका Image Source : GETTY IMAGES

इस महीने श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है जहां उन्हें 25 सितंबर से 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी लासिथ मलिंगा समेत 10 खिलाड़ियों ने इस दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इन्हें लताड़ लगाई है।

रमीज ने ट्विट करते हुए लिखा 'पता नहीं क्यों 10 श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर नहीं आना चाहते। यह काफी निराशाजनक है। और कुछ खिलाड़ियों ने तो फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए इस दौरे पर आने से मना किया है।'

बता दें, साल 2009 में जब श्रीलंकाई टीम ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था तो उनपर आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद हर देश पाकिस्तान में खेलने से कतराता है। 2009 के बाद से ही पाकिस्तान यूएई में बाकी टीमों की मेजबानी करता है।

उल्लेखनीय है, पाकिस्तान के इस दौरे से निरोशन डिकवेला, कुसल जेनिथ परेरा, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और डिंपल करुणारत्ने ने अपना नाम वापस लिया है जबकि कुसल मेंडिस चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल