1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रमीज राजा का मानना, टेस्ट क्रिकेट से सरफराज को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट

रमीज राजा का मानना, टेस्ट क्रिकेट से सरफराज को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 05:07 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करना चाहिये।

रमीज राजा का मानना,...- India TV Hindi
रमीज राजा का मानना, टेस्ट क्रिकेट से सरफराज को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करना चाहिये। पूर्व कप्तान सरफराज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में पहले टेस्ट में 12वें खिलाड़ी थे।

रमीज ने यूट्यूब चैनल ‘क्रिकेटबाज’ पर कहा,‘‘मेरे हिसाब से एक बार आप कप्तान रह चुके हैं तो वह ऐसा मानदंड है कि उससे नीचे आकर बेंच पर बैठना मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरफराज को सलाह दूंगा कि इसके बारे में सोचें और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दें । सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करें जिसमें वह बहुत अच्छा है।’’

रमीज ने कहा कि एक पूर्व कप्तान और सरफराज जैसा सीनियर क्रिकेटर ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाये , यह पाकिस्तान में अच्छा नहीं माना जाता हालांकि क्रिकेट में यह नयी बात नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि जेम्स एंडरसन भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर थे तो ड्रिंक्स लेकर आये थे। लेकिन हमारी क्रिकेट तहजीब में इसे अच्छा नहीं माना जाता और खासकर जब आप पूर्व कप्तान हों।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल