1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उत्तराखंड पर बड़ी जीत से विदर्भ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, उमेश यादव चमके

उत्तराखंड पर बड़ी जीत से विदर्भ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, उमेश यादव चमके

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 12:40 pm IST

विदर्भ की टीम ने उत्तराखंड को हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Umesh Yadav- India TV Hindi
Umesh Yadav Image Source : GETTY IMAGES

उमेश यादव और आदित्य सरवटे की घातक गेंदबाजी से मौजूदा चैंपियन विदर्भ ने शनिवार को यहां उत्तराखंड को पारी और 115 रन से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तेज गेंदबाज उमेश ने 23 रन देकर पांच और बायें हाथ के स्पिनर सरवटे ने 55 रन देकर पांच विकेट लिये और उत्तराखंड को 159 रन पर ढेर कर दिया।

पहली पारी में 274 रन से पिछड़ने के बाद उत्तराखंड ने खेल के पांचवें और अंतिम दिन अपनी पारी पांच विकेट पर 152 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसने अपने आखिरी पांच विकेट केवल सात रन के अंदर गंवा दिये। उत्तराखंड के निचले मध्यक्रम और पुछल्ले बल्लेबाज उमेश और सरवटे के सामने नहीं टिक पाये।

पहली पारी में शतक जड़ने वाले सौरभ रावत खाता भी नहीं खोल पाये। उन्हें उमेश ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद सरवटे ने मालोलान रंगराजन (दो) को पवेलियन भेजा। उत्तराखंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज कर्णवीर कौशल ने 76 रन बनाये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल