1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:01 pm IST

पहली पारी में 385 रन बनाने वाली बड़ौदा ने सलामी बल्लेबाज आदित्य वाघमोडे का एकमात्र विकेट गंवाकर 3.3 ओवर में 31 रन बनाकर छह अंक अपनी झोली में डाले। 

यूसुफ पठान - India TV Hindi
यूसुफ पठान 

वडोदरा: बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में छत्तीसगढ़ को तीसरे दिन शनिवार को नौ विकेट से हराकर छह अंक हासिल किये। छत्तीसगढ़ की टीम चार विकेट पर 174 रन से खेलने उतरी और 283 रन पर सिमट गयी, जिससे बड़ौदा को जीत के लिये 28 रन का लक्ष्य मिला। अजय मंडल ने बीती रात की 17 रन की पारी को आगे बढ़ाया, पर वह अर्धशतक से तीन रन से चूक गये। विकेटकीपर बल्लेबाज मनोज सिंह ने 96 गेंद में सात चौके और एक छक्के से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लुकमान मेरीवाला ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि सोएब ताई, स्विप्निल सिंह और यूसुफ पठान ने दो दो विकेट हासिल किये। पहली पारी में नाबाद शतक जड़ने वाले यूसुफ पठान प्लेयर आफ द मैच रहे। 

पहली पारी में 385 रन बनाने वाली बड़ौदा ने सलामी बल्लेबाज आदित्य वाघमोडे का एकमात्र विकेट गंवाकर 3.3 ओवर में 31 रन बनाकर छह अंक अपनी झोली में डाले। 

छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 129 रन बनाये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल