1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: शांतनु के अर्धशतक से ओडिशा ने उत्तराखंड पर बनाई बढ़त

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: शांतनु के अर्धशतक से ओडिशा ने उत्तराखंड पर बनाई बढ़त

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2019 09:10 am IST,  Updated : Dec 27, 2019 09:10 am IST

शांतनु मिश्रा के नाबाद 54 रन की मदद से ओडिशा ने रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड पर पहली पारी में बढत बना ली। दूसरे दिन 16.2 ओवर ही फेंके जा सके।

ranji trophy- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: शांतनु के अर्धशतक से ओडिशा ने उत्तराखंड पर बनाई बढ़त Image Source : INDIA TV

कटक। शांतनु मिश्रा के नाबाद 54 रन की मदद से ओडिशा ने रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड पर पहली पारी में बढत बना ली। दूसरे दिन 16.2 ओवर ही फेंके जा सके।

उत्तराखंड के 117 रन के जवाब में ओडिशा ने छह विकेट पर 145 रन बना लिये । ग्रुप सी के अन्य मैच में जमशेदपुर में झारखंड के खिलाफ हरियाणा ने छह विकेट पर 285 रन बना लिये हैं । सी बिश्नोई 75 और हर्षल पटेल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अंकित कुमार और शिवम चौहान ने 53 रन बनाये। दिल्ली में पालम ए मैदान पर मध्यम तेज गेंदबाज मणिशंकर मूरासिंह के सात विकेट की मदद से त्रिपुरा ने सेना को पहली पारी में 173 रन पर आउट करके 47 रन की बढत ले ली।

जम्मू में असम के खिलाफ जम्मू कश्मीर ने दो विकेट पर 210 रन बनाये। वहीं पुणे में महाराष्ट्र के 289 रन के जवाब में छत्तीसगढ ने तीन विकेट पर 131 रन बना लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल