1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता के निधन के बावजूद बिग बैश में मैच खेलने उतरे राशिद खान, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल मैसेज

पिता के निधन के बावजूद बिग बैश में मैच खेलने उतरे राशिद खान, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल मैसेज

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 05:33 pm IST

 राशिद के पिता का मैच से 24 घंटे पहले रविवार को ही निधन हो गया था।

राशिद खान- India TV Hindi
राशिद खान

एडिलेड: दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पिता के निधन के बावजूद बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते दिखाई दिए। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, राशिद के पिता का मैच से 24 घंटे पहले रविवार को ही निधन हो गया था। लेकिन इसके बावजूद वह नए साल पर सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मैदान में उतरे। राशिद ने इस मैच में दो विकेट लिए और अपनी टीम को 20 रनों से जिताने में अहम योगदान दिया। 

राशिद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान को खो दिया। वह मेरे पिता हैं। मुझे अब समझ आ गया है कि आप मुझे हमेशा मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहते थे।" 

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राशिद आगामी दिनों में वापस अफगानिस्तान जाएंगे या नहीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल