1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री ने दोनों हाथ फैलाकर दिया 'टाइटेनिक' पोज, फैन्स ने जमकर उड़ाया मजाक

शास्त्री ने दोनों हाथ फैलाकर दिया 'टाइटेनिक' पोज, फैन्स ने जमकर उड़ाया मजाक

 Reported By: IANS
 Published : Oct 13, 2019 08:50 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 09:16 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की भेंट चढ़ गए। लोगों ने आईसीसी द्वारा शेयर किए गए फोटो को लेकर शास्त्री को जमकर ट्रोल किया।

Ravi Shastri- India TV Hindi
Ravi Shastri Image Source : TWITTER: @ICC

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की भेंट चढ़ गए। लोगों ने आईसीसी द्वारा शेयर किए गए फोटो को लेकर शास्त्री को जमकर ट्रोल किया। आईसीसी ने दरअसल, शास्त्री का एक फोटो अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया और लोगों से इसका कैप्शन लिखने को कहा।

इस फोटो में शास्त्री पुणे टेस्ट के चौथे दिन अभ्यास सत्र के दौरान दोनों बाहें फैलाए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद तो मानो शास्त्री के लिए आफत आ गई। लोगों ने जबरदस्त रूप से उन्हें ट्रोल किया।

ट्विटर पर तेजी से शास्त्री के मेम्स ट्रेंड करने लगे। इनमें लोगों ने उनके फोटोशॉप्ड फोटो लगाए और जोक लिखा। कुछ ने तो सीमाएं पार कर दीं और शास्त्री की तस्वीर की जगह टाइटेनिक मूवी के हीरो जैक की तस्वीर लगा दी। इस फिल्म में लियोनाड्रो डीकैप्रियो ने जैक की भूमिका अदा की है।

कुछ यूजर्स ने लिखा, "आज संडे और आज तो दारू पीने का दिन है"। यूजर्स ने फोटोशाप्ड तस्वीर में शास्त्री को एक हाथ में बीयर की बोतल और दूसरे हाथ में स्नैक्स लिए दिखाया है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल