1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट अगर फुटबॉल हो तो अश्विन, कोहली स्ट्राइकर हैं: कपिल

क्रिकेट अगर फुटबॉल हो तो अश्विन, कोहली स्ट्राइकर हैं: कपिल

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 05:45 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के साथ आगामी टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन भारतीय टीम के लिए निर्णायक भूमिका अदा करेंगे।

Kapil Dev | Photo: Getty Images- India TV Hindi
Kapil Dev | Photo: Getty Images

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के साथ आगामी टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन भारतीय टीम के लिए निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। इंग्लैंड के साथ बुधवार से राजकोट में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित परिचर्चा में कपिल ने यह बात कही।

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कपिल ने कहा, ‘हम इंग्लैंड के हाथों अपने घर में 2011, 2012 और 2014 में हार चुके हैं। यह हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। भारतीय परिस्थतियों में यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाती है। हमें अगर यह सीरीज जीतनी है तो कोहली और अश्विन को निर्णायक भूमिका अदा करनी होगी और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह के फॉर्म में यह दोनों अभी हैं, ये भारत के लिए निर्णायक साबित होंगे।’ कपिल ने हालांकि कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और इसमें एक या दो नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों का योगदान होना चाहिए। कुछ खिलाड़ी टीम में ऐसे होते हैं जो टीम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी क्रिकेट को मैं फुटबाल की तरह देखता हूं जहां कुछ खिलाड़ी गेंद को साथ मिलकर विपक्षी टीम के गोलपोस्ट तक ले जाते हैं लेकिन अधिकांश मौकों पर गोल स्ट्राइकर ही करता है। इसी तरह कोहली और अश्विन हमारे स्ट्राइकर हैं और बाकी खिलाड़ियों को उनकी मदद करनी होगी।’ क्या हार्दिक पंड्या को अपने घरेलू दर्शकों के बीच डेब्यू करने का मौका मिलेगा, यह पूछे जाने पर कपिल ने कहा, ‘मौका मिलेगा या नहीं यह मैं नहीं बता सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि हार्दिक एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं उन्हें मौके मिलने चाहिए। टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए हार्दिक को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।