1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग भी आया कोरोना की चपेट में, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे बाकी बचे मैच

पाकिस्तान सुपर लीग भी आया कोरोना की चपेट में, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे बाकी बचे मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 11:32 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोरोना वायरस महामारी के कराची में और देश के अन्य हिस्सों में फैलने के बाद गुरूवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया।

पाकिस्तान सुपर लीग भी...- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग भी आया कोरोना की चपेट में, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे बाकी बचे मैच Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोरोना वायरस महामारी के कराची में और देश के अन्य हिस्सों में फैलने के बाद गुरूवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया।

कराची और सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा कोविड-19 के पाजीटिव मामले सामने आये हैं और गुरूवार को इनकी कुल संख्या 24 पहुंच गयी। पीसीबी ने घोषणा की कि शुक्रवार के बाद मैच खाली स्टेडियम में कराये जायेंगे और खरीदे गये टिकटों की राशि वापस कर दी जायेगी।

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को देखते हुए पीसीबी ने आगामी मैचों में शामिल लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की बेहतरी के लिये एहतियाती कदम उठाने का फैसला किया है। नेशनल स्टेडियम में होने वाले सभी मैच खाली स्टेडियम में किये जायेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल