1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रतिभा के धनी है पंत, मानसिक कोच की मदद से कर सकते हैं सुधार : ब्रैड हॉग

प्रतिभा के धनी है पंत, मानसिक कोच की मदद से कर सकते हैं सुधार : ब्रैड हॉग

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 07:25 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग का मानना है कि भारत के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत में बेहतरीन प्रतिभा है और वह मानसिक कोच की मदद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रतिभा के धनी है पंत,...- India TV Hindi
प्रतिभा के धनी है पंत, मानसिक कोच की मदद से कर सकते हैं सुधार : ब्रैड हॉग  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग का मानना है कि भारत के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत में बेहतरीन प्रतिभा है और वह मानसिक कोच की मदद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पंत अच्छी फॉर्म में नहीं हैं और इसी कारण वह सीमित ओवर टीम में लोकेश राहुल से अपनी जगह गंवा चुके हैं।

पंत को हालांकि हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिला था लेकिन वह विफल रहे थे। हॉग ने ट्विटर पर बुधवार को प्रशंसकों से बात की जहां उनसे पूछा गया कि पंत कैसे एक सर्वश्रेष्ठ कीपर बन सकते हैं।

हॉग ने कहा, "जब पंत क्रीज पर आते हैं, मैं टीवी चालू कर लेता हूं। वो इंटरटेनर हैं। उनके साथ मुद्दा यह है कि वह अधिक ही प्रतिभा के धनी हैं और इसी कारण समझ नहीं पाते कि क्या करें। मानसिक कोच की मदद से वह इससे पार पा सकते हैं। यह सिर्फ उनके दिमाग में है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल